इस पत्थर को तोड़ने से खून बहने लगे तो क्या कहेंगे, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरानसैंटियागो, एजेंसी। पत्थर अगर जमीन पर गिर जाए तो उसके दो टुकड़े हो जाते हैं। लेकिन अगर उस टूटे पत्थर से खून बहने लगे तो क्या कहेंगे। चिली और पेरू के समुद्री तलों में बड़ी संख्या में ऐसे ही पत्थर पाए जाते हैं। इस पत्थर को जैसा ही तोड़ा जाता है तो इससे खून बहने लगता है। यह पत्थर चट्टानों से चिपका रहता है और धीरे- धीरे उसका ही हिस्सा बन जाता है।इस पत्थर को पीरियड रॉक कहा जाता है। लेकिन इसको लेकर चौंकाने वाली बात यह है कि यह कोई पत्थर नहीं बल्कि एक समुद्री जीव है। जो सांस भी लेता है और खाना भी खाता है। लेकिन ये जीव हूबहू पत्थर की तरह ही दिखता है।इस पत्थर से केवल खून ही नही निकलता बल्कि मांस भी निकलता है, जिसे लोग बड़ा पसंद करते हैं। ऊपर से सख्त दिखने वाला ये पत्थर अंदर से बेहद नरम होता है। लोग इस पत्थर की तलाश के लिए समुद्र की गहराइयों को छानते हैं।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Sanjay Pokhriyal
Source: Dainik Jagran May 07, 2019 07:09 UTC