ईएलएसएस में एसआईपी के जरिए करें निवेश अधिक टैक्स बचाने के लिए आप इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम में सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी के जरिए निवेश कर सकते हैं। इस तरह निवेश कर के आप धारा 80सी के तहत टैक्स तो बचाएंगे ही साथ ही आपका निवेश भी हर गुजरते दिन के साथ-साथ बढ़ता ही चला जाएगा और एक लंबी अवधि के बाद आपका पैसा कई गुना बढ़ चुका होगा, जो आपकी जरूरतों के लिए काम आएगा।टैक्स बचाने वाला सबसे कम अवधि वाला टूल ईएलएसएस में निवेश करना इसलिए भी फायदे का सौदा है, क्योंकि इसमें बाकी टैक्स सेविंग स्कीम की तुलना में कम अवधि का लॉक इन पीरियड होता है। बता दें कि ईएलएसएस का लॉक इन पीरियड सिर्फ 3 साल का होता है। लॉन्ग टर्म में इससे हुआ मुनाफा आपका टैक्स भी बचाता है और कंपाउंडिंग की ताकत से आपका निवेश भी काफी बढ़ जाता है। वहीं एफडी में निवेश कर के टैक्स बचाने के लिए कम से कम 5 साल के लिए पैसे लगाने पड़ते हैं।f
Source: Navbharat Times November 18, 2020 10:49 UTC