ये हैं दुनिया की रंगीन जगह, परिवार वालों के साथ न जाएं हो सकते हैं शर्म से पानी-पानी - News Summed Up

ये हैं दुनिया की रंगीन जगह, परिवार वालों के साथ न जाएं हो सकते हैं शर्म से पानी-पानी


शिमोकिताज़ावा, जापान टोकियो में मौजूद इस जगह का अंदाज ही अलग है। यह जगह कला और सभ्यता को नया आयाम देती है। यहां आपको लोग अजीब फैशन के कपड़ों में दिखेंगे, जापानी खाना और बोहेमियन गानें आपको मदहोश कर देंगे। अब आप ऐसी जगह तो माता-पिता के साथ जाना नहीं चाहेंगे? (फोटो साभार : Economic Times)लास वेगस, नेवाडा लास वेगस, दुनिया की ऐसी रंगीन जगह है, जहां आपको दिल खोलकर खर्च करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। यूएस के सबसे मशहूर शहरों में से एक है, लास वेगस। दुनियाभर से सैलानी यहां की रौनक और चहल पहल का मजा लेने आते हैं। आपको बता दें, यहां के कसीनों में घड़ियां नहीं है, तो अब आप समझ लीजिए यहां आकर समय का पता ही नहीं चलता। शराब और शबाब दोनों की ही यहां मारामारी है। इतना सब सुनने के बाद भी आप अपने परिवार को यहां लाना चाहेंगे? हमारे हिसाब से तो नहीं। (फोटो साभार : TOI)


Source: Navbharat Times May 28, 2021 06:43 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...