इस खुलासे से उठे सवाल, किडनी रैकेट से तो नहीं जुड़ा मामला? फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। इससे पहले मामले का खुलासा होने पर अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। भले ही पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई की बात रही है लेकिन इस चौंकाने वाली घटना से हर कोई सन्न रह गया। बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऐसे कोई डॉक्टर किसी की जान मुश्किल में कैसे डाल सकता है? सवाल ये भी उठ रहे कि कहीं ये मामला किसी किडनी रैकेट से जुड़ा हुआ तो नहीं है? अस्पताल के डॉक्टरों ने मानी अपनी गलती पीड़ित मोहम्मद मुजाहिद ने बताया कि मुझे बाईं की जगह दाईं ओर दर्द हुआ तो मैंने इस मुद्दे को डॉक्टरों के सामने उठाया। मुजाहिद के परिजनों ने भी डॉक्टरों से इस मामले में पूछताछ की। जिसमें आखिरकार अस्पताल के सीनियर डॉक्टर पीके जैन ने मरीज और उनके परिजनों के सामने डॉक्टरों की गलती को स्वीकार किया।बाईं ओर थी पथरी, डॉक्टरों ने निकाल दी दाईं किडनी अपनी किडनी गंवाने वाले मोहम्मद मुजाहिद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी बाईं किडनी में स्टोन था, जिसकी वजह से काफी दर्द हो रहा था जब वो पटना के अस्पताल में गए तो डॉक्टरों ने गलत ऑपरेशन कर दिया। मेरी बाईं किडनी में पथरी थी लेकिन डॉक्टरों ने दाईं किडनी निकाल दी। यही नहीं शुरू में डॉक्टरों ने मामले की छिपाने की कोशिश की।
Source: Navbharat Times November 19, 2020 07:34 UTC