Acne Home remedy: करीना-अनुष्‍का के चेहरे पर भी निकलते हैं ढेरों मुंहासे , छुटकारा पाने के लिए करती हैं ये घरेलू उपाय - News Summed Up

Acne Home remedy: करीना-अनुष्‍का के चेहरे पर भी निकलते हैं ढेरों मुंहासे , छुटकारा पाने के लिए करती हैं ये घरेलू उपाय


​केले का फेस मास्क यह एक सदियों पुराना फेस मास्क है और इसके लाभ आश्चर्यजनक हैं। आपकी स्‍किन ऑयली हो या फिर ड्राय, यह मास्‍क हर स्‍किन टाइप पर काम करता है। मुंहासों के कारण काले धब्बे से निपटने के लिए, रकुल प्रीत सिंह इस देसी पैक को लगाती हैं। इस मास्क के लिए आपको बस एक केला, थोड़ा- सा शहद और आधा नींबू का रस चाहिए। इस मास्क को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर साफ कर लें। यह मास्क आपकी त्वचा को मुलायम बनाता है।​आलिया भट्ट और कैटरीना करती हैं बर्फ से मसाज आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ दोनों को लगभग हर सुबह यह रूटीन करना पसंद है। यदि आपकी आंखों के आस-पास सूजन है, तो बर्फ से मालिश करें। इसके अलावा त्वचा पर बर्फ से हल्की-हल्की मसाज करने पर रक्त का प्रवाह बढ़ाने में मदद मिल सकती है। पिंपल्‍स को तेजी से सुखाने में बर्फ तेजी से काम करती है।​ब्रेकआउट के लिए मलाइका लगाती हैं ये DIY फेस मास्क ब्रेकआउट से छुटकारा पाने के लिए मलाइका अरोड़ा दालचीनी पाउडर, एक चम्मच कच्चा शहद और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर फेस मास्क बनाती हैं और चेहरे पर लगाती हैं। इसे लगभग 8-10 मिनट तक लगाए रखने के बाद ठंडे पानी से धोना है।​अनुष्‍का करती हैं चेहरे की मसाज करें अनुष्का को अपनी शूटिंग से पहले फेस मसाज करवाना बहुत पसंद है। यह चेहरे की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है और ब्‍लड सर्कुलेश्‍न भी बढाता है। आप भी चाहें तो फेस रोलर की मदद से खुद के चेहरे की मसाज कर सकती हैं


Source: Navbharat Times November 19, 2020 07:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */