यूपी में नवंबर के आखिरी सप्ताह में हो सकती है दारोगा भर्ती की परीक्षा - News Summed Up

यूपी में नवंबर के आखिरी सप्ताह में हो सकती है दारोगा भर्ती की परीक्षा


यूपी पुलिस वालों के लिए खुशीखबरी की खबर है। दारोगा के लगभग साढ़े नौ हजार पदों पर होने जा रही भर्ती की परीक्षा के लिए जल्द ही शेड्यूल जारी किया जा सकता है। यूपी पुलिस में दारोगा भर्ती के लिए आवेदन जून में लिए गए थे। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन राज कुमार विश्वकर्मा के मुताबिक, इन परीक्षाओं के लिए 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए संबंधित एजेंसी केंद्रों का चयन कर रही है।


Source: Navbharat Times October 10, 2021 12:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */