देसी कट्‌टे के साथ युवक को पकड़ा: पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी,पीछा कर पकड़ा,तलाशी में एक अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस मिला - News Summed Up

देसी कट्‌टे के साथ युवक को पकड़ा: पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी,पीछा कर पकड़ा,तलाशी में एक अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस मिला


Hindi NewsLocalRajasthanBharatpurDholpurOn Seeing The Police, The Accused Started Running, Chased And Caught, An Illegal Country made Pistol And Live Cartridges Were Found In The Search. देसी कट्‌टे के साथ युवक को पकड़ा: पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी,पीछा कर पकड़ा,तलाशी में एक अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस मिलाधौलपुर एक दिन पहलेकॉपी लिंकअवैध हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी।जिले की कंचनपुर थाना पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जिले में पंचायती राज चुनाव होने वाले है। चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रखा है। कंचनपुर थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि खबेलपुरा मोड के पास एक संदिग्ध खड़ा है। पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर विष्णु पुत्र औतार सिंह निवासी डायलेन का पुर को पकड़ा। तलाशी में एक 12 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया,जिससे पूछताछ की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar October 10, 2021 12:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */