यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 4,186 नए मामले सामने आए। वहीं इस महामारी से 69 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,515 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अभी तक 50,893 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं अब तक कुल 1,04,808 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 1,58,216 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 10 लोगों की मौत कानपुर नगर में हुई। वहीं राजधानी लखनऊ में आठ, मुरादाबाद में छह और प्रयागराज और उन्नाव में चार-चार मौतें कोरोना संक्रमण के चलते हुई। अब तक इस संक्रमण से सबसे अधिक 309 लोगों की मौत कानपुर नगर में हो चुकी है।
Source: Navbharat Times August 18, 2020 09:33 UTC