यूक्रेन / सबसे कम उम्र की प्रोजेरिया से पीड़ित बच्ची की मौत, दुनिया में इस बीमारी के केवल 160 मरीज - News Summed Up

यूक्रेन / सबसे कम उम्र की प्रोजेरिया से पीड़ित बच्ची की मौत, दुनिया में इस बीमारी के केवल 160 मरीज


प्रोजेरिया एक दुर्लभ जेनेटिक डिसऑर्डर है, इससे पीड़ित बच्चों का एक साल सामान्य बच्चों के 8 से 10 साल के बराबर होता हैएना सकिडन की उम्र 8 साल और वजन 7.7 किलोग्राम था, वह 80 साल की बुजुर्ग जैसी लगती थीमां इवाना ने बताया- एना के आंतरिक अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गईDainik Bhaskar Feb 16, 2020, 04:11 PM ISTकीव. यूक्रेन के अस्पताल में 8 साल की उम्र में प्रोजेरिया से पीड़ित बच्ची की मौत हो गई। बच्ची एना सकिडन के आंतरिक अंगों ने काम करना बंद दिया था। एना देखने में 80 साल की बुजुर्ग की तरह लगती थी, जबकि उसकी उम्र 8 साल और वजन 7.7 किलोग्राम था। अब इस जेनेटिक डिसऑर्डर से धरती पर सिर्फ 160 लोग ग्रसित हैं। एना की मां इवाना ने बताया, वह अपनी बच्ची को बचाने के लिए अपना सबकुछ खोने को तैयार थी। पिछले महीने एना का आठवां जन्मदिन था, लेकिन वह काफी कमजोर हो गई थी। उसने जीवन के लिए बहुत संघर्ष किया। सबने उसे बहुत प्यारी बच्ची के रूप में श्रद्धांजलि दी।एना की मौत पर डॉ. नादेज्दा केटामेन ने कहा, ‘‘बच्ची वॉलिन रीजनल चिल्ड्रेन मेडिकल कॉम्प्लेस में इलाजरत थी। जनवरी में ही वह आठ साल की हुई थी। उन्होंने बताया, प्रोजेरिया से पीड़ित बच्चों का एक साल सामान्य बच्चों के 8 से 10 साल के बराबर होता है। इस तरह करीब 80 साल के बराबर थी। उम्र बढ़ने के साथ ऐसे बच्चों के अंग काम करना बंद करने लगते हैं। हड्डियां बहुत मंद गति से बढ़ती हैं। मरीजों को कई स्ट्रोक आते हैं। एना ने भी कई स्ट्रोक और लकवे को सहा, आखिरकार वह हमें छोड़कर चली गई।’’तीन साल की उम्र में बीमारी पता चलीएना के इलाज में मददगार रहे फाउंडेशन ऑफ यू्क्रेनियन वॉलिंटियर्स के प्रमुख टिमोफे नेगोर्नी ने बताया, ‘‘उसकी इच्छा की थी कि एक दिन वह डॉक्टरों को गलत साबित करके रहेगी। उसे बचपन से यह बीमारी थी। हालांकि उसकी मां को तीन साल की उम्र में बीमारी का पता चला।’’ मां इवाना ने बताया, ‘‘एना 10 महीने की उम्र तक बढ़िया चलती थी।’’ नीदरलैंड के रिसचर्स का दावा है, ‘‘प्रोजेरिया प्रति 200 लाख बच्चों में से किसी एक को प्रोजेरिया होता है। इस तरह अभी धरती पर 160 के करीब इसके मरीज हैं।’’


Source: Dainik Bhaskar February 16, 2020 09:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */