यूएस / सौतेली बेटी की हत्या की दोषी भारतीय महिला को 22 साल जेल, जज ने कहा- यह अकल्पनीय अपराध - News Summed Up

यूएस / सौतेली बेटी की हत्या की दोषी भारतीय महिला को 22 साल जेल, जज ने कहा- यह अकल्पनीय अपराध


भारतीय मूल की महिला को अमेरिकी अदालत ने 22 साल की सजा सुनाई। महिला ने 9 साल की सौतेली बेटी को गला घोंटकर मार डाला था। अदालत ने इस अपराध को अकल्पनीय माना है। क्वींस की निवासी 55 वर्षीय शमदाई अर्जुन को पिछले महीने ज्यूरी ने हत्या का आरोपी माना था। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के जज के. होल्डर ने अपराधी महिला को 22 साल जेल की सजा सुनाई।क्वींस जिले के कार्यवाहक अटॉर्नी जॉन रेयान ने कहा, ‘‘इस मामले में मुलजिम ने शैतान की सौतेली माताओं को भी पीछे छोड़ दिया है। उसने जो अपराध किया, वो अकल्पनीय है। उसने अपनी नौ साल की बेटी का गला घोंटकर उसकी जान ली।’’रेयान ने कहा, ‘‘पीड़िता एक बच्ची थी, जिसकी उम्र केवल नौ साल थी। कोर्ट ने अपराधी महिला को यही सोचकर सजा दी है कि वह कभी भी आजाद न हो पाए। कोर्ट की यह सजा इस बात की गारंटी है।’’19 अगस्त 2016 की शाम एक प्रत्यक्षदर्शी ने महिला को उसके पूर्व पति रेमंड एन. के साथ अपार्टमेंट से बाहर निकलते देखा। उसके साथ दो नातिन भी थे। इनमें एक की उम्र 3 और दूसरे की 5 साल है। जब दोनों ने महिला से पीड़ित बच्ची के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह बाथरूम में अपने पिता का इंतजार कर रही थी।इसके बाद प्रत्यक्षदर्शी ने नोटिस किया कि बाथरूम की लाइट कई घंटों से चालू थी। उसने लड़की के पिता सुखजिंदर सिंह को फोन किया और बाथरूम के दरवाजे को तोड़ने की बात कही। वहां बाथटब में बच्ची का मृत शरीर नग्न अवस्था में पड़ा था। शरीर पर चोट के निशान भी थे।


Source: Dainik Bhaskar June 04, 2019 11:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...