यूएस / भारत को अमेरिका से मिला नाटो देशों के समान दर्जा, रक्षा संबंधों में फायदा होगा - News Summed Up

यूएस / भारत को अमेरिका से मिला नाटो देशों के समान दर्जा, रक्षा संबंधों में फायदा होगा


Dainik Bhaskar Jul 02, 2019, 07:41 PM ISTवॉशिंगटन. अमेरिकी संसद ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पास किया। इसके मुताबिक भारत को भी नाटो देशों जैसा दर्जा मिलेगा। इससे दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और बढ़ावा मिलेगा। अब तक साउथ कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और जापान को यह दर्जा प्राप्त था।पिछले सप्ताह अमेरिकी संसद के द्वारा नेशनल डिफेंस ऑथराइजेशन एक्ट (एनडीएए) वित्तीय वर्ष 2020 पास किया गया। इसके अंतर्गत भारत-अमेरिका हिंद महासागर में रक्षा सहयोग बढ़ाएंगे। इसके अंतर्गत समुद्री सुरक्षा, समुद्री डकैती, आतंकवाद का मुकाबला, मानवीय सहयोग जैसी चीजें आएंगी।2016 में अमेरिका ने भारत को रक्षा मामलों में बड़ा साझेदार माना। इस दर्जे के बाद भारत अमेरिका से और भी ज्यादा एडवांस तकनीक से लैस हथियार खरीद सकेगा।जुलाई 2018 में डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने भारत को स्ट्रेटेजिक ट्रेड ऑथराइजेशन देश का दर्जा दिया था। साउथ एशियाई देशों में भारत एकमात्र देश जिसके पास यह दर्जा है। इस कदम से उच्च तकनीक वाले उत्पादों के आयात में आसानी आ पाएगी।


Source: Dainik Bhaskar July 02, 2019 14:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */