Amitabh Bachchan और Aamir Khan के इस काम की PM Narendra Modi ने भी की तारीफनई दिल्ली, जेएनएन। सामाजिक हित में चलाए जा रहे कैंपेन को हमेशा से बॉलीवुड सेलेब्स सपोर्ट करते आए हैं।ऐसा एक बार फिर हुआ है। आमिर खान और अमिताभ बच्चन सहित कई सेलेब्स ने केंद्र सरकार के जल शक्ति अभियान का सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जल संरक्षण के प्रति जागरुक हो सकें। इसमें अमिताभ बच्चन और आमिर खान का नाम भी शामिल है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अमिताभ और आमिर की इस कदम को लेकर सराहना भी की है।पानी की बढ़ती कमी की समस्या के चलते मोदी सरकार ने 'जल शक्ति अभियान' (Jal Shakti Abhiyan) की शुरुआत की है। इस अभियान को खास तौर पर बॉलीवुड सेलेब्स भी सपोर्ट कर रहे हैं और समाज में जागरुकता फैलाने का काम कर रहे हैं। हाल ही में पीएम मोदी (PM Modi) के इस अभियान की आमिर खान और अमिताभ बच्चन ने तारीफ करते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस अपील के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है और आमिर व अमिताभ के इस प्रयास को सराहा है।दरअसल, आमिर खान ने हाल ही में पानी बचाव को लेकर एक वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया। इसमें उन्होंने पानी की अहमियत के बारे में बताया। उनके इस काम को पीएम नरेंद्र मोदी ने सराहा है। पीएम मोदी ने जल संरक्षण से जुड़े इस कदम की सराहना करते हुए आमिर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है कि जल संरक्षण के लिए जमीनी स्तर पर जागरुकता पैदा करने की आवश्यकता है। आमिर खान द्वारा दिया गया पॉइंट काफी जरूरी है।Extremely valid points by @aamir_khan on the need to conserve water and create awareness at the grassroots level. #JanShakti4JalShakti https://t.co/Fs3Zd2AVYo" rel="nofollow — Narendra Modi (@narendramodi) July 1, 2019. @narendramodi Sir, the initiative taken up by you of making water the fundamental and primary issue for all of us is an extremely important step. Our wholehearted support is with you.#JanShakti4JalShakti@JalShaktiAbhyan https://t.co/pNjmKZ66Vb" rel="nofollow — Aamir Khan (@aamir_khan) July 1, 2019यह भी पढ़ें: मुंबई में भारी बारिश पर Amitabh Bachchan ने ली चुटकी, रोड पर नाव चलाने की कर रहे हैं बातप्रधानमंत्री मोदी के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आमिर खान (Aamir Khan) ने जवाब में लिखा 'हम सबके लिए पानी को मौलिक और प्राथमिक मुद्दा बनाने की आपकी यह पहल एक अत्यंत महत्तवपूर्ण कदम है। इसलिए हम सबका समर्थन आपके साथ है'।इसके साथ अमिताभ द्वारा जल संरक्षण को लेकर किए गए ट्वीट पर भी पीएम मोदी ने रिट्वीट किया है। पीएअम मोदी लिखते हैं कि अच्छे शब्द जल संरक्षण को लेकर जरुर इंस्पायर करेंगे।Wise words from @SrBachchan, which will surely inspire you towards conserving water and urging others to do so as well! #JanShakti4JalShakti https://t.co/vrkcXiZuRM" rel="nofollow — Narendra Modi (@narendramodi) July 1, 2019Posted By: Rahul soni
Source: Dainik Jagran July 02, 2019 13:53 UTC