Hindi NewsLocalBiharGayaBihar Crime News; Young Man Killed In Gaya; Criminals Threw Corpse Into The WellAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपयुवक की हत्या कर लाश को कुएं में फेंका: गया में खेत पटा रहा था युवक, अपराधियों ने पहले जमकर पीटा फिर फांसी लगाकर मार डालागया 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकघटना के बाद लगी लोगों की भीड़।घटना गुरुआ थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव कीपरिजनों ने मृतक के चचेरे भाई पर लगाया आरोपगया में एक युवक की हत्या कर उसकी लाश को कुएं में फेंक दी गई। आरोप है कि युवक के चचेरे भाइयों ने खेत में पटवन कर रहे युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया फिर उसके गले में फांसी लगाकर मार डाला। घटना गुरुआ थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव की है। शनिवार देर रात जब युवक की लाश कुएं में दिखी तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के पीछे का कारण 20 साल से चल रहा जमीन विवाद है।इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। मृतक के परिवार वालों ने 3 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। तीनों की तलाश चल रही है। इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान स्थानीय सुरेश यादव के पुत्र सुनील यादव (30) के रूप में हुई है।बचने के लिए लाश को कुएं में फेंकापरिजनों के अनुसार सुनील शनिवार की रात गेहूं के खेत में पटवन कर रहा था। तभी उसके चचेरे भाई समेत 3 अपराधी लाठी-डंडे और हथियार से लैस होकर सुनील के पास पहुंचे और उससे बहस करने लगे। सुनील ने विरोध किया तो लाठी-डंडे से पीटने लगे। घटना देखकर खेत में पटवन कर रहे आसपास के लोग वहां से भागकर गांव आए और सुनील के घरवालों को सूचना दी। इसी बीच अपराधियों ने सुनील के गले में फांसी लगाकर हत्या कर दी। यही नहीं, अपराधियों ने बचने के लिए सुनील की लाश को कुएं में फेंक दिया।रविवार सुबह जब पुलिस पहुंची तो ग्रामीण हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।ग्रामीणों ने की गिरफ्तारी की मांगघटना के बाद ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे और देर रात सुनील की लाश को कुएं से बाहर निकाल कर घर ले आए। सुबह जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। परिजन सुनील की लाश को उठाने नहीं दे रहे थे। इसके बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत करवाया। आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने लाश को उठाने दिया।पूर्व से चला रहा है विवादग्रामीणों का कहना है कि सुनील के पिता छोटे किसान हैं। उसके चचेरे भाई भी सामान्य किसान हैं। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद बीते 20 वर्ष से चला आ रहा है। पूर्व में भी उसके चचेरे भाई ने सुनील के पिता की टांगें तोड़ दी थी। गोलीबारी भी की थी। हत्या करने में कौन-कौन लोग शामिल थे, पुलिस इसकी तहकीकात में लग गई है।
Source: Dainik Bhaskar February 07, 2021 04:44 UTC