मतदान के दौरान दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से ईवीएम में खराबी और मतदाताओं के नाम नहीं होने की घटनाएं सामने आयीं. बिहार: मुजफ्फरपुर के होटल में मिलीं EVM और VVPAT मशीनें, मजिस्ट्रेट को कारण बताओ नोटिस जारीलोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुआ. इनमें से चांदनी चौक और उत्तर पूर्व दिल्ली में 62 प्रतिशत से अधिक मतदान जबकि नई दिल्ली में 56.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. पूर्वी दिल्ली में 61.5 प्रतिशत, उत्तर पश्चिम दिल्ली में 59 प्रतिशत, दक्षिण दिल्ली में 58 प्रतिशत और पश्चिम दिल्ली में 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. दिल्ली में मतदान की शुरुआत सुबह धीमी रही लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही इसमें तेजी आयी.
Source: NDTV May 14, 2019 01:29 UTC