यहां से दवा खरीदने पर SBI YONO दे रहा है 15% की छूट, जानें क्या है पूरा ऑफर - News Summed Up

यहां से दवा खरीदने पर SBI YONO दे रहा है 15% की छूट, जानें क्या है पूरा ऑफर


यहां से दवा खरीदने पर SBI YONO दे रहा है 15% की छूट, जानें क्या है पूरा ऑफरनई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म YONO से शॉपिंग करने पर एक्स्ट्रा छूट का लाभ मिल रहा है। एसबीआई के डिजिटल एप YONO के जरिए ग्राहकों को विभिन्न तरह की सर्विस मिलती हैं। इस एप के जरिए पेपरलैस बैंकिंग सर्विस और फाइनेंशियल प्रोडक्ट में निवेश की पेशकश की जाती है। इस एप पर कई ई-कॉमर्स कंपनियां मौजूद हैं, जिसके साथ यूजर इस एप के जरिए शॉपिंग भी कर सकते हैं।भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने द आर्ट ऑफ लिविंग के एफएमसीजी ब्रांच श्री श्री तत्व के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के तहत योनो यूजर अगर यहां से खरीदारी करते हैं तो उन्हें 15 फीसद का एक्सट्रा डिस्काउंट दिया जाएगा। श्री श्री तत्व पर फूड, पर्सनल केयर, हेल्थकेयर, होमकेयर, BYOGI एपेरेल्स और शंकरा स्किनकेयर जैसे 350+ प्रोडक्ट मौजूद हैं।एसबीआई के चेयरमेन रजनीश कुमार ने पार्टनरशिप का ऐलान करते वक्त कहा कि मैं योनो पर श्री श्री तत्व के साथ अपनी स्ट्रेटजिक पार्टनशिप का ऐलान करते हुए काफी उत्साहित हूं। श्री श्री तत्वा योनो के ऑनलाइन मार्केटप्लेस को ऑर्गेनिक, वेलनेस और आयुर्वेदिक डोमेन में प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बेहतरीन बना देगा, जिसके तहत एसबीआई ग्राहकों को खरीदारी का अलग एक्सपीरियंस मिलेगा।वर्तमान में योनो के 80 लाख से ज्यादा यूजर्स हैं और लाखों यूजर्स रोजना लॉगिन करते हैं। श्री श्री तत्व आने वाले समय में निश्चित रूप से जबरदस्त वैल्यू प्रदान करेंगे। योनो के साथ भारतीय स्टेट बैंक लगातार विश्व स्तरीय डिजिटल बैंकिंग और जीवन शैली का अनुभव प्रदान करने के लिए कार्य कर रहा है। इस तरह की पार्टनरशिप के जरिए ग्राहकों को नया अनुभव मिलेगा।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Sajan Chauhan


Source: Dainik Jagran May 17, 2019 12:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */