प्रधानमंत्री के बड़े आलोचक के रूप में उभरे और बीजेपी के बागी नेता यशवंत सिन्हा ने लालकृष्ण आडवाणी को लेकर एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा, ‘गोवा में (भाजपा की) राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई थी, जिसमें अटल जी मन बना कर गए थे कि मोदीजी इस्तीफा नहीं देंगे तो उनको वो बर्खास्त करेंगे.' पीएम मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तंज कसते हुए सिन्हा ने कहा कि भाजपा अब अटल-आडवाणी के जमाने की भाजपा नहीं रह गई है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में हो रहे लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने पाकिस्तान को मुद्दा बनाया है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन दो मुद्दों से देश को बांटने का काम हो रहा है.
Source: NDTV May 11, 2019 02:15 UTC