मौसम / दुनियाभर में जून का महीना सबसे गर्म रहा, ग्लोबल वार्मिंग के चलते लू में 5 गुना इजाफा - News Summed Up

मौसम / दुनियाभर में जून का महीना सबसे गर्म रहा, ग्लोबल वार्मिंग के चलते लू में 5 गुना इजाफा


यूरोपीय यूनियन की उपग्रह एजेंसी के मुताबिक, यूरोप का तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहापृथ्वी का तापमान पिछले जून की तुलना में इस बार 0.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्मDainik Bhaskar Jul 03, 2019, 11:45 AM ISTपेरिस. दुनियाभर में इस साल का जून अब तक का सबसे गर्म महीना रहा। सैटेलाइट डेटा से मंगलवार को मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले महीने में पश्चिमी यूरोप में भीषण गर्मी पड़ी। यूरोपीय संघ की कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस द्वारा ली गई वैश्विक रीडिंग के अनुसार, यूरोप का तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।कॉपरनिकस की टीम ने कहा कि इस रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के लिए सीधे तौर पर जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। एक अन्य विश्लेषण में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की टीम ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से लू में कम से कम 5 गुना इजाफा हुआ है। पिछले जून से तुलना करें तो पृथ्वी का तापमान जून 2019 में 0.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा देखा गया।यूरोप का मौसम झुलसानेवालाडेटा के मुताबिक, बीते जून में अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान से आने वाली गर्म हवाओं के कारण पूरे यूरोप का मौसम झुलसानेवाला रहा। यह इतनी भीषण थी कि फ्रांस, जर्मनी, उत्तरी स्पेन और इटली में तापमान सामान्य से 10 सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।फ्रांस में तापमान 45 डिग्री पारपिछले महीने हीटवेव के कारण स्पेन में दो लोगों की मौत हो गई। इटली समेत मध्य यूरोप में इस साल समय से पहले ही तेज गर्मी पड़ रही है। यूरोपीय मौसम विभाग के अनुसार बुल्गारिया, पुर्तगाल, इटली, स्पेन, ग्रीस और उत्तर मैसीडोनिया के बाद फ्रांस यूरोप का 7वां देश है, जहां जून मे तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।


Source: Dainik Bhaskar July 03, 2019 05:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */