दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर 80 सांसदों के साथ होने वाली इस मुलाकात के साथ ही 'अनुशासन सत्र' की शुरुआत हो जाएगी. नाराज़ प्रधानमंत्री ने मंगलवार को ही BJP संसदीय दल की बैठक के दौरान साफ कर दिया था कि आकाश विजयवर्गीय का व्यवहार अस्वीकार्य है, और उनके खिलाफ कार्रवाई करनी होगी. बैठकों में अनुशासन के बारे में बातचीत के अलावा सांसदों को सरकार की योजनाओं के बारे में भी ब्रीफ किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में पहली बार सत्ता में आने के बाद भी सांसदों के साथ इस तरह की बैठकें की थीं. कैलाश विजयवर्गीय के बेटे के मामले पर नाराज PM मोदी, कहा- बेटा किसी का हो, मनमानी नहीं चलेगीVideo: कैलाश विजयवर्गीय के बेटे के मामले में PM मोदी नाराज: सूत्र
Source: NDTV July 03, 2019 05:58 UTC