महज 888 रुपये में हवाई यात्रा का मौका दे रही ये एयरलाइंस, 3499 रुपये में लीजिए विदेश घूमने के मजेनई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। अगर आप इस समय कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ट्रेन या बस का सफर छोड़ हवाई जहाज से जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, क्योंकि इस समय देश की जानी-मानी बजट एयरलाइंस स्पाइसजेट (SpiceJet) बेहद कम कीमत में हवाई यात्रा का स्पेशल ऑफर लेकर आई है। स्पाइसजेट के इस ऑफर के जरिए मात्र 888 रुपये में डॉमेस्टिक फ्लाइट और मात्र 3499 रुपये में इंटरनेशल फ्लाइट की टिकट हासिल कर सकते हैं।इस ऑफर के तहत लिमिटेड पीरियड में टिकट बुकिंग की जा सकती है और एक तय सीमा में ही ट्रैवल किया जा सकता है। इस ऑफर के तहत 2 जुलाई, 2019 से लेकर 6 जुलाई, 2019 तक टिकट बुक की जा सकती है। ऑफर के तहत बुक हुई टिकट पर सिर्फ 25 सितंबर, 2019 तक यात्रा कर सकते हैं। इसलिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है और स्पाइसजेट मानसून सेल में बुकिंग कीजिए।ये भी पढ़ें: बुढ़ापे का सहारा है श्रम योगी मानधन योजना, मात्र 55 रुपये के योगदान में मिलेगी हजारों की पेंशनइसी के साथ जब आप spicejet.com पर बुकिंग करते हैं तो आपको फूड, सीटों और स्पाइसमैक्स पर 25 फीसद की छूट सहित कई विशेष ऑफर मिलते हैं। ऑफर का लाभ उठाने के लिए बस प्रोमो कोड ADDON25 का उपयोग करना होगा। इसके अलावा अगर आप एक एमेक्स कार्ड होल्डर हैं तो नए स्पाइस क्लब रजिस्ट्रेशन पर 250 बोनस अंक हासिल करें और स्पाइसमैक्स सीटों पर 50 फीसद की छूट प्राप्त करें। ऑफर का लाभ उठाने के लिए प्रोमो कोड AMEX50 का उपयोग करें।ये भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी के मामलों में 2018-19 में आई कमी: निर्मला सीतारमणनियम और शर्तें:यह डिस्काउंट सिर्फ वनवे किराए पर लागू होगा।यह ऑफर सभी चैनलों पर की गई बुकिंग पर लागू है।इस ऑफर के साथ अन्य कोई ऑफर जोड़ा नहीं जा सकता है और ग्रुप बुकिंग पर लागू नहीं होगा।कैंसल करने पर सामान्य कैंसल चार्ज के साथ किराया वापस मिलेगा।सीमित सीटें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं।यह प्रोमो नॉन-स्टॉप फ्लाइट के लिए लागू है।ब्लैक-आउट डेट्स लागू हैं।Posted By: Sajan Chauhan
Source: Dainik Jagran July 03, 2019 05:48 UTC