मैदानी राज्यों में शीतलहर ने कंपाया: श्रीनगर में पारा माइनस 5.6 डिग्री पर पहुंचा, राजस्थान में सीजन की दूसरी सबसे ठंडी रात - News Summed Up

मैदानी राज्यों में शीतलहर ने कंपाया: श्रीनगर में पारा माइनस 5.6 डिग्री पर पहुंचा, राजस्थान में सीजन की दूसरी सबसे ठंडी रात


Hindi NewsNationalSnowfall In Jammu And Kashmir Broke 10 year Record; Cold Wave In 8 Districts Of Madhya PradeshAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपमैदानी राज्यों में शीतलहर ने कंपाया: श्रीनगर में पारा माइनस 5.6 डिग्री पर पहुंचा, राजस्थान में सीजन की दूसरी सबसे ठंडी रातनई दिल्ली 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोराजस्थान के अचलगढ़ क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के बाहर लगे नल पर बर्फ जम गई।पहाड़ी राज्यों में लगातार जारी बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मिनिमम टेम्परेचर माइनस 5.6 डिग्री पर पहुंच गया है। यहां दो दिन पहले जोरदार बर्फबारी हुई थी। छतों पर पांच फीट तक बर्फ जमा हो गई थी। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बावजूद यहां हर दिन एक हजार से ज्यादा टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। उधर, राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान माइनस 3 डिग्री पर पहुंच गया है। सर्द हवाओं के कारण उदयपुर भी तीन दिन से शीतलहर की चपेट में है। वहीं, मध्यप्रदेश में मौसम में अचानक बदलाव आया है। भोपाल समेत प्रदेश के आठ जिले शीतलहर की चपेट में हैं।कश्मीर में LOC पर BSF के जवान भारी बर्फ के बीच मुस्तैदी से ड्यूटी करते हुए।राजस्थान में सर्दी बढ़ी, उदयपुर और सिरोही में शीतलहरउत्तरी हवाओं के कारण पूरा राजस्थान एक बार फिर सर्दी की चपेट में है। उदयपुर में पारा 3.2 डिग्री और माउंट आबू में माइनस 3 डिग्री पहुंच गया है। पिछले चार दिनों के अंदर मिनिमम टेम्परेचर में 8.4 डिग्री की गिरावट हुई हैै। जिसके बाद अब पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा है। बीती रात राजस्थान में साल की पहली और सीजन की दूसरी सबसे ठंडी रात थी। इससे पहले 29 दिसंबर काे रात का तापमान 2.4 डिग्री रहा था।यह तस्वीर उदयपुर के केशवनगर में कार की छत पर जमी बर्फ की है। यहां अगले दो दिन में मिनिमम टेम्परेचर में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है।पंजाब में अमृतसर और बठिंडा की रातें सबसे ठंडीपंजाब में बीते दिन अमृतसर और बठिंडा की रात सबसे ठंडी रही। यहां का तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। अगले कुछ दिनों में घने कोहरे से राहत मिल सकती है, लेकिन ठंड में कोई कमी आने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने 1 और 2 फरवरी के बीच बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।मध्यप्रदेश में सीजन में सबसे कम पारा, भोपाल समेत 8 जिलों में चली शीतलहर​​​​​​​​​​​जनवरी खत्म होने को है, लेकिन मध्यप्रदेश में अब जाकर तेज ठंड पड़नी शुरू हुई है। इंदौर के साथ ही भोपाल में बीते दो दिन से कंपकपा देने वाली सर्दी है। यहां मिनिमम टेम्परेचर 8 डिग्री पर आ गया है। शीतलहर ने मुसीबत और बढ़ा दी है। उत्तर भारत से आ रही रूखी और चुभने वाली हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, जनवरी में सबसे कम 5 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड हुआ है। इनके अलावा प्रदेश के 14 जिलों में भी दिन काफी ठंडे रहे। नरसिंहपुर और सिवनी काे छोड़कर सभी जगह रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया।मध्यप्रदेश के उज्जैन में बुधवार को जनवरी का दूसरा सबसे सर्द दिन रहा। जिससे फसलों पर बर्फ की परत जम गई।इंदौर में देवगुराड़िया की पहाड़ी पर सिंदूरी शाम का नजारा देखने को मिला।रायसेन में रात का पारा 3.4 डिग्री पर पहुंचते ही पहाड़ों पर बादल उतर आए।हरियाणा में उत्तरी-पश्चिमी हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरनहरियाणा में उत्तरी-पश्चिमी हवाओं से आ रही बर्फीली हवाओं से मिनिमम टेम्परेचर में गिरावट आ गई है। बीते दिन पानीपत में मिनिमम टेम्परेचर 4.6 डिग्री और हिसार में 3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी तक शीतलहर के चलने का सिलसिला जारी रहेगा। सुबह और शाम काे धुंध रहेगी। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।बिहार में अगले तीन दिनों तक सर्दी से राहत की उम्मीद नहींघने कोहरे के कारण बिहार में बीते दिन मैक्सिमम टेम्परेचर में सामान्य से 6 से 11 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। गया, सुपौल और दरभंगा और पटना में कंपकपा देने वाली सर्दी है। अभी अगले तीन दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। माैसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिमी हवाएं कमजोर पड़ रही हैं। इस कारण कोहरे और घना होगा, साथ ही ठंड बरकरार रहेगी।


Source: Dainik Bhaskar January 28, 2021 02:40 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */