मैगजीन के कवर पर छाईं Priyanka Chopra, हर फोटो में लग रही हैं बेहद ग्लैमरस... देखें तस्वीरें - News Summed Up

मैगजीन के कवर पर छाईं Priyanka Chopra, हर फोटो में लग रही हैं बेहद ग्लैमरस... देखें तस्वीरें


मैगजीन के कवर पर छाईं Priyanka Chopra, हर फोटो में लग रही हैं बेहद ग्लैमरस... देखें तस्वीरेंनई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस वक्त पेरिस में अपने पति निक जोनस(Nick Jonas) के साथ इन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में फ्रांस में उनके जेठ जो जनस और सोफी टर्नर की शादी हुई है, जिसमें प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थीं। जेठ की शादी के दौरान प्रियंका की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब प्रियंका की कुछ और ग्लैमरस तस्वीरों ने सोशल मीडिय पर आग लगा रखी है।दरअसल, प्रियंका ने हाल ही में एक फैशन मैगजीन Elle UK के कवर पेज के लिए फोटोशूट करवाया है। प्रियंका ने इस फोटोशूट के हर फोटो में एक अलग ड्रेस पहनी है। एक फोटो में प्रियंका ब्लैक एंड पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। तो वहीं अन्य फोटो में प्रियंका येलो, स्काई ब्लू, ओरेंज कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।प्रियंका का ये फोटोशूट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। प्रियंका इन फोटोज में काफी ग्लैमरस लग रही हैं।फोटोशूट से पहले प्रियंका कैसे तैयार हुई थीं उन्होंने इसकी फोटोज भी शेयर की हैं।Posted By: Nazneen Ahmed


Source: Dainik Jagran July 04, 2019 05:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */