aries weekly horoscope prediction 11 to 17 october 2021 mesh saptahik rashifal...आपके लिये सप्ताह का आरंभ कुछ परेशानियों या रुकावटों के साथ हो सकता है लेकिन उसके बाद का समय आपके लिये अनुकूल ही कहा जाएगा। आपकी राह में आ रही बाधाओं को आप दूर करने में सफल रहेगें। वरिष्ठ व्यक्तियों अथवा समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ वैचाररिक मतभेद हो सकते हैं जिस से आपके स्वाभिमान को ठेस लग सकती है।कार्यक्षेत्र की अगर बात करें तब आपकी काफी ज्यादा भाग-दौड़ रहेगी और एक से अधिक प्रयासों के बाद ही आप कुछ काम कर पाएंगे। बिजनस को लेकर आपका समय कुछ मुश्किल वाला सिद्ध हो सकता है। पारीवारिक जीवन में इस सप्ताह कुछ कहासुनी हो सकती है, वाणी पर संयम रखें तो बेहतर होगा।संतान को नियंत्रित करने के चक्कर में उन पर अंकुश ना लगाएं, घर की शांति से लिए यह जरूरी है। लव लाइफ के लिए सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। जीवन की परेशानियों पर विजय हासिल करने के लिए आप विजय दशमी के दिन अपराजिता के पौधे की पूजा करें।ऐस्ट्रॉलजर चंद्रप्रभाcprabha123@gmail.com
Source: Navbharat Times October 11, 2021 07:30 UTC