मेरठ में दवाई लेकर आ रही युवती से छेड़छाड़, लोगों ने मनचलों को जमकर धुना - News Summed Up

मेरठ में दवाई लेकर आ रही युवती से छेड़छाड़, लोगों ने मनचलों को जमकर धुना


दवाई लेकर लौट रही युवती से नई सड़क पर दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसका हाथ पकड़ लिया और खींचने का प्रयास किया। इसी बीच युवती ने परिचित महिलाओं को फोन कर बुला लिया। उन्होंने मनचलों को पकड़कर पिटाई कर दी।मेरठ, जेएनएन। दवाई लेकर लौट रही युवती से नई सड़क पर दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसका हाथ पकड़ लिया और खींचने का प्रयास किया। इसी बीच युवती ने परिचित महिलाओं को फोन कर बुला लिया। उन्होंने मनचलों को पकड़कर पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने भी खूब पीटा। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।भावनपुर थाना क्षेत्र निवासी युवती शुक्रवार दोपहर शास्त्रीनगर में अपनी बीमार मां की दवाई लेने आई थीं। लौटते वक्त नई सड़क पर दो मनचले उसके पीछे लग गए। टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ करने लगे। इसी बीच युवती ने ज्योति जन कल्याण महिला समिति की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल और ममता शर्मा को फोन कर दिया। उन्होंने युवती को किसी दुकान के पास खड़ी होने के लिए कहा। इस दौरान युवकों ने उसका हाथ पकड़ लिया और खींचने का प्रयास किया। कुछ ही देर में ममता शर्मा और ज्योति अग्रवाल भी पहुंच गई और उन्होंने दोनों मनचलों को पकड़ कर पिटाई करनी शुरू कर दी। मामला समझते ही आसपास के लोग भी आ गए और उन्होंने भी आरोपितों को पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों के नाम सुनील कुमार और श्याम सिंह निवासी उत्तराखंड हैं। दोनों गढ़ रोड स्थित एक होटल में काम करते हैं। युवती और ज्योति अग्रवाल ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर क्राइम राम संजीवन ने बताया कि आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।मुख्यमंत्री से की जाएगी शिकायतज्योति अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सेंट्रल मार्केट और नई सड़क पर मनचले घूमते रहते हैं, जबकि पुलिस कहीं दिखाई नहीं देती है। आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। सीएम तो महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं, लेकिन पुलिस सुधरने को तैयार नहीं है।यह भी पढ़ें:- UP: बेटा चाहता था पिता... पैदा हुई बेटी, नफरत में मासूम का गला घोंटकर मार डालाwww.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-father-brutally-killed-his-daughter-in-saharanpur-21203227.htmlएक दिन पहले हुई थी लूटनौचंदी थाना क्षेत्र में बदमाशों का बोलबाला है। एक दिन पहले ही बैंक मैनेजर से बाइक सवार बदमाश ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था, वहीं शुकवार को सरेराह युवती से छेड़छाड़ की वारदात हो गई। आरोप है कि सूचना के भी काफी देर बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। इसको लेकर लोगों ने रोष भी व्यक्त किया था।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 25, 2020 16:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */