नई सुबह के लिए चांदनी चौक को करना होगा और इंतजार - News Summed Up

नई सुबह के लिए चांदनी चौक को करना होगा और इंतजार


नया वर्ष चांदनी चौक के लिए नई सुबह नहीं लाएगा बल्कि इसके लिए उसे कुछ माह का और इंतजार करना पड़ेगा। इसके पुनर्विकास का काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक इसे पूरा होने में तीन माह का समय और लग जाएगा। वैसे दिल्ली सरकार ने हाई कोर्ट में परियोजना के उद्घाटन की तिथि 31 दिसंबर बताई थी पर अधिकारियों के मुताबिक यह मुमकीन नहीं है। अभी काम बचा हुआ है।नेमिष हेमंत, नई दिल्लीनया वर्ष चांदनी चौक के लिए नई सुबह नहीं लाएगा, बल्कि इसके लिए उसे कुछ माह का और इंतजार करना पड़ेगा। इसके पुनर्विकास का काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक इसे पूरा होने में तीन माह का समय और लग जाएगा। वैसे, दिल्ली सरकार ने हाई कोर्ट में परियोजना के उद्घाटन की तिथि 31 दिसंबर बताई थी, पर अधिकारियों के मुताबिक यह मुमकीन नहीं है। अभी काम बचा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें उद्घाटन जैसे किसी कार्यक्रम की सूचना नहीं है। ऐसे में उद्घाटन की तारीख 31 मार्च हो सकती है।परियोजना का समय पर पूरा न होने में प्रदूषण व अतिक्रमण के साथ किसान आंदोलन भी कारण बन गया है। आंदोलन से सड़क बंद हैं तो पंजाब से सीसीटीवी व स्ट्रीट लाइट चांदनी चौक नहीं आ पाए हैं। अब इसके लिए आंदोलन खत्म होने तथा सामान पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।इसी तरह गणतंत्र दिवस समारोह व वायु प्रदूषण को लेकर एनजीटी के आदेश को ध्यान में रखते हुए लालकिला के सामने नेताजी सुभाष मार्ग व चर्च मिशन रोड पर फतेहपुरी मस्जिद चौराहे का काम 26 जनवरी के बाद शुरू होगा। एसपी मुखर्जी मार्ग पर परियोजना से संबंधी काम बचा हुआ है। शौचालयों के निर्माण में भी और वक्त लगेगा।परियोजना से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक लाल जैन मंदिर से फतेहपुरी मस्जिद तक मोटर वाहन रहित मार्ग (एनएमवी) का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन अन्य काम बचे हुए हैं।पुनर्विकास के मुख्य नोडल अधिकारी व अतिरिक्त मुख्य सचिव (शहरी विकास) के नेतृत्व में 11 दिसंबर को हुए शाहजहांनाबाद पुनर्विकास निगम (एसआडीसी) की बैठक में विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए इसे पूरा करने के मामले में विस्तार से चर्चा हुई है, जिसमें मार्च तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।दो वर्ष पहले दिसंबर 2018 में पुरानी दिल्ली की इस ऐतिहासिक बसावट के पुनर्विकास का काम शुरू हुआ था, जिसके तहत मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही चांदनी चौक को खरीदारों और पर्यटकों के लिए आकर्षक व आरामदेह बनाया जा रहा है। जब यह काम शुरू हुआ था, तब दावा था कि इसे 10 माह में पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन समय-समय पर तमाम गतिरोध आते रहे। चांदनी चौक सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय भार्गव के मुताबिक इसमें मुख्य मार्ग पर रेहड़ी-पटरी वालों के अवैध कब्जे के साथ भीख मांगने वाले व बेघरों का बसेरा भी परियोजना को पूरा होने में रोड़े अटका रहा है।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 25, 2020 16:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */