Hindi NewsLocalHaryanaPanipatSonipat Police Arrested Crooks Who Robbed Farmer's Car, Panipat Police To Take On Production WarrantAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपगिरफ्त में लुटेरे: सोनीपत पुलिस ने दबोचे किसान की कार लूटने वाले बदमाश, प्रोडक्शन वारंट पर लेगी पानीपत पुलिसपानीपत 3 घंटे पहलेकॉपी लिंकसोनीपत पुलिस की गिरफ्त में पानीपत में किसान से कार लूटने वाले बदमाश।चार बदमाशों ने करनाल में कार लूट के बाद पानीपत में फेंका था पीड़ित किसानपंजाब के किसान को किसान आंदोलन में जाते समय करनाल से किया था अगवासोनीपत पुलिस की मुस्तैदी ने पानीपत पुलिस का काम आसान कर दिया। गुरुवार सुबह पंजाब के किसान से कार लूटने वाले तीन बदमाशों को सोनीपत पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। अब पानीपत पुलिस तीन बदमाशों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी।पंजाब के मोंगा निवासी आकाश प्रीत सिंह गुरुवार रात को अपनी वरना कार लेकर किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए निकले थे। करनाल के बतसाड़ा टोल प्लाजा के पास ढाबे पर किसान ने चाय पी। इसी बीच चार बदमाश उनके पास आये और आंदोलन को लेकर बात करने लगे। बातों-बातों में बदमाशों ने पिस्टल लगाकर किसान का उसी की कार में अपहरण कर लिया। बदमाश 4 घंटे तक किसान को घुमाते रहे। इसके बाद बदमाश कार, मोबाइल और चांदी का कड़ा लूटकर किसान को पानीपत की चौटाला रोड पर फेंक कर भाग गए।किसान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दिनभर किसान को लेकर करनाल और पानीपत के चक्कर काटती रही। बदमाशों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया। एक टीम UP और दूसरी टीम को सोनीपत रवाना किया। शुक्रवार को पानीपत पुलिस को खबर मिली की सोनीपत पुलिस ने कार लूट के आरोप में तीन बदमाशों को पकड़ा है। पानीपत पुलिस सोनीपत पहुंची और बदमाशों की पहचान की। पकड़े गए बदमाशों में गोहाना जिले के गांव लांठ निवासी विक्रम, जयवीर और सचिन शामिल है। अब पानीपत के सेक्टर-29 थाना पुलिस तीनों बदमाशों को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी।
Source: Dainik Bhaskar December 25, 2020 16:15 UTC