असम के एक ट्रैफिक पुलिसवाले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. असम पुलिस ने वीडियो शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि ट्रैफिक कॉप मिथुन दास बारिश के बीच ड्यूटी कर रहे हैं. जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि न उन्होंने रेन कोट पहना है न ही पानी से बचने के लिए कोई चीज है. असम के DGP ने भी कॉन्सटेबल मिथुन की तारीफ की है.
Source: NDTV April 01, 2019 12:11 UTC