काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष और संस्कृत के प्रकांड विद्वान आचार्य रामयत्न शुक्ल को पद्मश्री अवॉर्ड मिला है। शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें ये सम्मान दिया है। आचार्य रामरत्न शुक्ल बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में प्रफेसर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 89 वर्ष की आयु में भी आचार्य रामयत्न शुक्ल नई पीढ़ी को संस्कृत से जोड़ने की मुहिम चला रहे है।
Source: Navbharat Times January 26, 2021 18:33 UTC