मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया जागरण लोकल ऐप का शुभारंभ, ऐसे पाएं अपने एरिया की ताजातरीन खबरें - News Summed Up

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया जागरण लोकल ऐप का शुभारंभ, ऐसे पाएं अपने एरिया की ताजातरीन खबरें


मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया जागरण लोकल ऐप का शुभारंभ, ऐसे पाएं अपने एरिया की ताजातरीन खबरेंऐप को अपने फोन में डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के इंटरनेट ब्राउजर पर Local.jagran.com टाइप करना होगा। उसके बाद अपना मोबाइल फोन नंबर टाइप करेंगे और फिर एक ओटीपी आएगा। इसके बाद आप अपने शहर की खबरें पढ़ सकेंगे।नई दिल्ली [वीके शुक्ला। ऑनलाइन के पाठक अब अपने शहर की खबरें कहीं भी और कभी पढ़ सकेंगे। इसके लिए जागरण लोकल ऐप का शुभारंभ हो गया है। इस ऐप के माध्यम से लोग ऑनलाइन खबरें पढ़ सकेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपने आवास पर जागरण लोकल ऐप का शुभारंभ किया। इस ऐप का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दैनिक जागरण को इस ऐप की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस ऐप के जरिये ऑनलाइन पाठकों की दैनिक जागरण के साथ रिश्तों की डोर अब और मजबूत होगी।ये लोग रहे मौजूदजागरण लोकल ऐप का शुभारंभ करने के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ दैनिक जागरण के कार्यकारी संपादक विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक नीतेंद्र श्रीवास्तव, जागरण न्यू मीडिया के मुख्य संपादक राजेश उपाध्याय और हेड स्पेशल प्रोजेक्ट के दिव्य कोहली मुख्य रूप से मौजूद थे।ऐसे करें Local.jagran.com ऐप डाउनलोडआज की दौड़ती भागती जिंदगी में हर कोई पल-पल की खबरों से अपडेट रहना चाहता है। आप भी अपने शहर की ताजातरीन खबरों से रू-ब-रू होना चाहते हैं तो जागरण का यह ऐप डाउनलोड करें। आइए हम आपको बताते हैं कि इस जागरण लोकल ऐप कैसे अपने मोबाइल फोन पर पा सकते हैं? ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के इंटरनेट ब्राउजर पर Local.jagran.com टाइप करना होगा। उसके बाद अपना मोबाइल फोन नंबर टाइप करें। ऐसा करते ही एक ओटीपी आएगा। ओटीपी के जरिये लॉग इन कर करेंगे। इस प्रकिया को पूरी करने के बाद फिर अपनी लोकेशन या शहर चुनेंगे। प्लस के साइन पर क्लिक करने पर ऐप मोबाइल पर डाउनलोड हो जाएगा और आपको शहर की हर खबर तुरंत मिलने लगेगी।आपके शहर की खबर local.Jagran.Com परlocal.Jagran.com ऐप पाठकों को पल-पल की खबरें उपलब्ध करा रहा है, वह भी सबसे पहले। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अगर आप किसी काम से शहर से बाहर होते हैं तो भी इस ऐप के जरिये आपका अपने क्षेत्र की खबरों के जरिये जुड़ाव बना रहेगा।Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियोडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran November 15, 2020 11:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */