मुंबई से 12 बैग और जिम का सामान लेकर गुरदासपुर पहुंचे सनी देओल - Dainik Bhaskar - News Summed Up

मुंबई से 12 बैग और जिम का सामान लेकर गुरदासपुर पहुंचे सनी देओल - Dainik Bhaskar


अमृतसर/गुरदासपुर (पंजाब). गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेता सनी देओल और उनके भाई बॉबी देओल बुधवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे। दोनों भाई चार्टेड प्लेन से आए। गुरदासपुर सीट के लिए 19 मई को मतदान होगा। अब वे 19 दिन यहीं रहेंगे। इसलिए मुंबई से अपने साथ 12 से ज्यादा बैग लेकर आए हैं, जिसमें एक्सरसाइज का भी सामान है। सनी का सामान दो गाड़ियों में रखकर गुरदासपुर लाया गया।ऐसे होगा रोड शो: सनी गुरुवार सुबह डेरा बाबा नानक के दर्शन के साथ अपने रोड शो की शुरुआत करेंगे। डेरा बाबा नानक से पठानकोट तक का करीब 75 किलोमीटर का रास्ता तय करेंगे। इसके बाद श्री दरबार साहिब के दर्शन करेंगे। शाम को पठानकोट के यूनाइट चौक पर पहुंचेंगे।


Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 02:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */