ऑस्ट्रेलिया की साझा सरकार के ऊर्जा मंत्री एंगस टेलर सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक अकाउंट से खुद की ही तारीफ करते रहते हैं। इसके लिए हाल ही में फेसबुक यूजर्स ने उनकी जमकर खिंचाई की। इसके बाद उन्होंने अपने कमेंट्स डिलीट कर दिए।मंत्री टेलर की एक अन्य मामले में भी आलोचना हो चुकी है। दरअसल, फेडरल सरकार का ईस्टर्न ऑस्ट्रेलिया एग्रीकल्चर कंपनी से करार हुआ था। पता चला कि टेलर के उसमें अपने हित जुड़े हुए थे। कंपनी के संस्थापक निदेशकों में वे खुद भी शामिल थे। आलोचनाएं हुईं तो टेलर ने कहा था कि संसद में आने से पहले ही वह कंपनी से त्यागपत्र दे चुके थे।मंत्री ने संसद की सदस्यता 2013 में ग्रहण की थी। उनका कहना है कि उससे पहले ही वह कंपनी से अपने सारे संबंध खत्म कर चुके थे। इस कंपनी का संबंध टैक्स हैवन कैमन आईलैंड से मिला है। हालांकि, टेलर का कहना है कि कंपनी के वित्तीय मामलों से उनका परोक्ष और अपरोक्ष तौर पर कोई लेनादेना नहीं है।और भी राजनेता सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए हालांकि, टेलर अकेले राजनीतिज्ञ नहीं हैं, जो सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर विवादों में फंसे हैं। अमेरिकी सांसद टेड क्रूज उस समय विवाद में आ गए थे जब 2017 में उन्होंने पोर्नोग्राफी से जुड़े ट्वीट को लाइक किया। हालांकि, रिपब्लिकन सांसद का कहना है कि उनके अकाउंट को स्टाफ के कई लोग ऑपरेट करते हैं। उनमें से किसी से गलती हो गई होगी।ऐसे ही मामले में अमेरिका के पूर्व डिफेंस इंडस्ट्री मिनिस्टर क्रिस्टोफर पाइन ने भी दावा किया था कि उनका अकाउंट हैक हुआ है। हालांकि, उन्होंने यह बात तब कही जब उनके अकाउंट से पोर्नोग्राफी से जुड़े ट्वीट को लाइक किया गया।
Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 02:03 UTC