मुंबई लोकल में यात्री का अजीब बर्ताव, लगेज रैक पर सोया, फिर नीचे उतरा तो हरकत देख लोग बोले- पक्का नशे में है! - News Summed Up

मुंबई लोकल में यात्री का अजीब बर्ताव, लगेज रैक पर सोया, फिर नीचे उतरा तो हरकत देख लोग बोले- पक्का नशे में है!


भले ही यह वीडियो देखने में फनी लग रहा हो, लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि ऐसा करना जानलेवा हो सकता है। रेलवे के नियमों के मुताबिक लगेज रैक सिर्फ हल्के सामान रखने के लिए होते हैं। अगर ट्रेन के अचानक ब्रेक लगाने पर शख्स नीचे गिर जाता, तो उसे गंभीर चोट आ सकती थी। साथ ही नीचे खड़े अन्य यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।इस अजीबोगरीब वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर @Madan_Chikna नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर ने कैप्शन में लिखा है- मुंबई लोकल का अफरातफरी वाला नजारा, एक पियक्कड़ लगेज रैक पर सोता हुआ दिखा। हालांकि, यह शख्स नशे में था या उसने सिर्फ जगह न मिलने पर ऐसा किया, इसकी हम पुष्टि नहीं करते। वीडियो को देखकर इंटरनेट की जनता खूब मजे ले रही है। कई यूजर्स का कहना है कि मुंबई की भीड़ ने लोगों को निंजा तकनीक सिखा दी है।वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लोकल ट्रेन खचाखच भरी हुई है। नीचे यात्रियों को ठीक से खड़े होने की जगह नहीं मिल रही है, लेकिन इसी बीच कैमरे का एंगल ऊपर जाता है, जहां एक शख्स मजे से लोहे के लगेज रैक पर लेटा हुआ है। कुछ देर बाद जब वह नीचे उतरने की कोशिश करता है, तो वह ट्रेन की छत और हैंडल्स को पकड़कर हवा में ऐसे झूलता है जैसे कोई जिमनास्ट हो।​ ​ वीडियो के बैकग्राउंड में ट्रेन के अन्य यात्रियों की आवाजें भी सुनी जा सकती हैं। लोग मजे लेते हुए कह रहे हैं- ये स्पाइडरमैन है... अरे ये मोगली क्यों बन रहा है... जंगल सफारी कर रहा है!


Source: Navbharat Times February 24, 2026 12:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */