Jabalpur News: ड्राॅइंग-डिजाइन के साथ कक्षा 11वीं की परीक्षाएं भी हुईं शुरू - News Summed Up

Jabalpur News: ड्राॅइंग-डिजाइन के साथ कक्षा 11वीं की परीक्षाएं भी हुईं शुरू


डिजिटल डेस्क,जबलपुर। बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही सोमवार से कक्षा 11वीं की परीक्षा भी शुरू हो गई है। पहले दिन ड्राॅइंग और डिजाइन का पेपर आयोजित किया गया। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा में बायोलॉजी के प्रश्नपत्र में 47 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। कक्षा आठवीं और पांचवीं की परीक्षा में सैकेंड लैंग्वेज के पेपर हुए। यानी अंग्रेजी मीडियम में हिंदी और हिंदी मीडियम में अंग्रेजी के।कक्षा 10वीं की परीक्षा में मंगलवार को गणित विषय का पेपर होगा। यह कठिन विषय है, इसलिए इसमें सख्ती कुछ अधिक ही रखी जाती है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं की बायोलॉजी की परीक्षा में शहरी क्षेत्र के 47 केन्द्रों में 2332 परीक्षार्थियों को बैठना था, लेकिन 2291 ही शामिल हुए अर्थात 41 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों के 52 केन्द्रों में 1825 की जगह 1819 परीक्षार्थी शामिल हुए, कुल 6 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इस प्रकार कुल 47 विद्यार्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाई। नकल का कोई प्रकरण नहीं बना।23 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षाकक्षा दसवीं के गणित विषय का पेपर मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इसमें 23 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी केन्द्रों पर नजर रखने जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने गठित किए गए उड़नदस्तों को निर्देश जारी किए हैं।


Source: Dainik Bhaskar February 24, 2026 12:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */