Shareमुंबई में शिवड़ी पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को पकड़ा है जिसने पुलिस की नाक में दम कर दिया था. पुलिस को फोन कर कहता कि दम है तो पकड़ कर दिखाओ फिर गायब हो जाता. लगभग 20 दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा. इस शातिर चोर का नाम है सोनू बनिया कुमार. इसने पहले तो शिवड़ी इलाके से एक लैपटॉप और आईपैड चुराया फिर जब पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो पुलिस को ही चुनौती दे बैठा.
Source: NDTV June 10, 2019 18:56 UTC