खास बातें अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक अमिताभ बच्चन की प्रोफाइल पर इमरान खान की लगाई फोटो हैंकिंग के कुछ समय बाद ही रिकवर हुआ अमिताभ बच्चन का अकाउंटसदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. हैकरों ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के अकाउंट को हैक कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की तस्वीर लगा दी है. हैकरों ने अमिताभ बच्चन का बायो भी बदल दिया है और उसमें अब लव पाकिस्तान लिखा नजर आ रहा है. गौरतलब है कि पिछले साल अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन का भी ट्विटर अकाउंट हैक किया गया था. मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का ट्विटर अकाउंट पाकिस्तान समर्थक तुर्की की साइबर आर्मी 'अयिल्दिज टिम' ने हैक कर लिया था.
Source: NDTV June 10, 2019 18:45 UTC