मिशन ओडिशा पर अमित शाह: 'पटनायक 19 साल में उड़िया नहीं सीख सके, इस बार उड़िया बोलने वाला CM चुनिए' - News Summed Up

मिशन ओडिशा पर अमित शाह: 'पटनायक 19 साल में उड़िया नहीं सीख सके, इस बार उड़िया बोलने वाला CM चुनिए'


शाह ने कहा कि आज 19 साल हो गए, मगर ये ओडिशा वालों के लिए दुर्भाग्य की बात है कि यहां के मुख्यमंत्री नवीन बाबू उड़िया भाषा बिना पढ़े नहीं बोल सकते. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ओडिशा की जनता को नवीन पटनायक को सत्ता से उखाड़ फेंकने और बतौर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दूसरा कार्यकाल सुनिश्चित करने की जरूरत है. ओडिशा में बीजद कार्यकाल में भ्रष्टाचार फैला हुआ है, तेजी से विकास करने के लिए राज्य को युवा मुख्यमंत्री की जरूरत है. इतने वर्षों में ओडिशा के घरों में न बिजली है, न साफ पानी है, न गांवों में सड़कें हैं। नवीन बाबू की सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया. उस सरकार ने ओडिशा के विकास के लिए 13वें वित्त आयोग के अंतर्गत मात्र 80 हजार करोड़ रुपये दिया था.


Source: NDTV April 01, 2019 09:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */