Dainik Bhaskar Apr 01, 2019, 03:07 PM ISTजीएसटी लागू होने से अब तक सिर्फ 4 बार 1 लाख करोड़ या इससे ज्यादा का कलेक्शन हुआपिछली बार सरकार को जनवरी में मिले थे 1 लाख करोड़ रुपएमार्च 2018 से मार्च 2019 तक जीएसटी संग्रह में 15.6% इजाफानई दिल्ली. मार्च महीने में जीएसटी कलेक्शन रिकॉर्ड 1 लाख 6 हजार 577 करोड़ रुपए रहा। यह अब तक सबसे ज्यादा है। पिछला रिकॉर्ड 1 लाख 3 हजार 458 करोड़ रुपए का है। अप्रैल 2018 में इतना कलेक्शन हुआ था। इस साल जनवरी में भी आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा था। जीएसटी लागू होने से अब तक 4 बार जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए या इससे ऊपर पहुंचा है।मार्च में जीएसटी कलेक्शनटैक्स कलेक्शन (रुपए करोड़) सीजीएसटी 20,353 एसजीएसटी 27,520 आईजीएसटी 50,418 सेस 8,286बीते वित्त वर्ष में मासिक औसत कलेक्शन 98,114 करोड़ रुपए रहाएक साल में जीएसटी कलेक्शन में 15.6% ग्रोथ दर्ज की गई है। मार्च 2018 में जीएसटी से सरकार को 92,167 करोड़ रुपए मिले थे। वित्त वर्ष 2018-19 में मासिक औसत जीएसटी संग्रह 98,114 करोड़ रुपए रहा।
Source: Dainik Bhaskar April 01, 2019 09:27 UTC