मिशन आवाज के तहत मुहिम: कोटा में बालिकाएं सीखेंगी सेल्फ डिफेंस, महिला कांस्टेबल देहदान पार्क में देंगी ट्रेनिंग - News Summed Up

मिशन आवाज के तहत मुहिम: कोटा में बालिकाएं सीखेंगी सेल्फ डिफेंस, महिला कांस्टेबल देहदान पार्क में देंगी ट्रेनिंग


Hindi NewsLocalRajasthanKotaRajasthan,kota,Girls Will Learn Self Defense Skills In Kota, Training Center Started In Dehdaan ParkAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपमिशन आवाज के तहत मुहिम: कोटा में बालिकाएं सीखेंगी सेल्फ डिफेंस, महिला कांस्टेबल देहदान पार्क में देंगी ट्रेनिंगकोटा 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकदेहदान पार्क का अवलोकन करते सिटी एसपी गौरव यादव व संस्था के सदस्यकोटा में राज्य सरकार की आवाज मिशन के तहत अब बालिकाएं सेल्फ डिफेंस के गुर सीखेंगी। पुलिस और निजी संस्थान की ओर से महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने के लिए शहर में बने देहदान पार्क में ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया गया है। शहर पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने फीता काटकर इसकी शुरूआत की। पहले दिन 28 बालिकाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया।ट्रेंड ट्रेनर सिखाएंगे गुरसिटी एसपी गौरव यादव ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार द्वारा आवाज अभियान चलाया जा रहा है। कोटा में निजी संस्था की पहल पर पुलिस के सहयोग से नए कोटा में तीन बत्ती चौराहे के पास केंद्र स्थापित किया गया है। यहां पुलिस की ट्रेंड महिला आरक्षक के साथ-साथ संस्था की ओर से लगाए गए कमांडो भी ट्रेनिंग देंगे।दो पारी में संचालित होगा सेंटरलॉयंस क्लब नार्थ से जुड़े नितिन ने बताया कि यहां दो पारियों में दो घण्टे बालिकाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। पहली पारी सुबह 9 से 10 बजे तक होगी, जिसमें 14 बालिकाएं और शाम को 4 से 5 बजे तक 14 बालिकाएं आत्मरक्षा के गुर सीख सकेंगी। इस सेंटर पर 13 साल से अधिक उम्र की बालिकाएं, महिलाएं गृहणियां रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।


Source: Dainik Bhaskar November 15, 2020 12:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */