मिलिए रूपा चौधरी से...बनी पहली फूड डिलीवरी गर्ल, दिन में करती है Food deliver और रात में चलाती है Ola Cab - News Summed Up

मिलिए रूपा चौधरी से...बनी पहली फूड डिलीवरी गर्ल, दिन में करती है Food deliver और रात में चलाती है Ola Cab


नई दिल्ली। बदलते वक्त और बढ़ती जागरूकता के साथ महिलाओं ने अपनी बेड़ियां तोड़ दी हैं। घर की देहरी के भीतर रहना उन्हें मंजूर नहीं। पुरुषों की तरह वे भी हर तरह का काम करने का हौसला रखती हैं, चाहे वह कितना ही चुनौतीपूर्ण क्यों न हो। ऐसी ही एक महिला है कोलकाता की रूपा चौधरी। आज रूपा पुरुष प्रधान फील्ड में खूब नाम कमा रही है। दरअसल, रूपा चौधरी वर्तमान में Swiggy में बतौर फूड डिलीवरी का काम करती है। इतना ही नहीं वह Ola कैब और बाइक ऐप रैपिडो से भी जुड़ी है। Money Bhaskar.com ने रूपा चौधरी से खास बातचीत की। आइए जानते हैं रूपा चौधरी के बारे में…30 हजार की सैलरी वाली नौकरी अब छोड़ घर-घर पहुंचाती है खानारूपा का पति के साथ तलाक हो चुका है वह अपने पिता के साथ ही रहती और 30 हजार की सैलरी पर एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। लेकिन कुछ समय बाद हालात ने भी रूपा का साथ छोड़ दिया। रूपा का एकमात्र सहारा रहें पिता की तबियत बहुत खराब रहने लगी जिसके बाद उसने फुल टाइम जॅाब छोड़कर पार्ट टाइम जॅाब करने का फैसला किया। तभी वे Swiggy से जुड़ी। पिता के गुजर जाने के बाद रूपा अकेली हो गई जिसके बाद वह ओला कैब और रेपिडो ऐप से भी जुड़ गई। अब वह सुबह 8 से 5 तक स्विगी के लिए फूड डिलीवर करती है और शाम से रात तक ओला कैब चलाती है।


Source: Dainik Bhaskar May 08, 2019 06:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */