मिलिए उस प्लंबर से जो कोरोना दौर में बुजुर्गों के बिल भर रहा है, उन्हें खाना दे रहा है - News Summed Up

मिलिए उस प्लंबर से जो कोरोना दौर में बुजुर्गों के बिल भर रहा है, उन्हें खाना दे रहा है


कोरोना दौर में कई कहानियों ने इंसान को झकझोर कर रख दिया। जबकि कई कहानियां ऐसी भी सामने आई जिन्होने ये सोच को फिर से जिंदा किया कि भई घबराओ नहीं… इंसानियत अभी जिंदा है। James Anderson एक प्लंबर हैं। वो इंग्लैंड के Burnley के रहने वाले हैं। बीते साल उन्होंने एक सर्विस शुरू की थी। जिसमें उन्होंने उन लोगों के घर फ्री में प्लंबिंग करनी शुरू की, जिनके पास पैसे नहीं हैं। ज्यादातर उम्रदराज लोगों की उन्होने इसमें मदद की थी। अब कोरोना दौर में उन्होंने अपने लेवल पर फिर से कई लोगों की मदद की।लोगों के बिल भरे, उन्हें खाना दियामेट्रो में छपी खबर के मुतबिक जेम्स ने कोरोना दौर में एक नॉन प्रोफिट फर्म खोली है। इसका नाम Depher – Disabled and Elderly Plumbing and Heating Emergency Response है। वो बताते हैं कि पहले लॉकडाउन में उन्होंने 14 लाख की तो पीपीई किट जरूरतमंदों में बांट दी। इसके साथ साथ लोगों के बिल पे किए। 30 बच्चों को जन्मदिन के दिन सरप्राइज पार्टी दी। उन्होंने एक फूडबैंक भी खोला जिसके जरिए जरूरतमंदों को खाना दिया जाता है। अभी तक वो टोटल 50,000 यूरो खर्च कर चुके हैं। भारतीय करंसी के मुताबिक, 43 लाख रुपये के आसपास।बुजुर्गों और विकलांगों पर ज्यादा है ध्यानजेम्स कहते हैं कि उन्हें नहीं पता कि वो सर्दियों में कैसे सर्वाइव कर पाएंगे। पर वो कहते हैं कि बुजुर्गों और विकलांग पर उनका ध्यान ज्यादा होगा। वो उनकी ज्यादा मदद करना चाहते हैं। वो कहते हैं कि कई बार रात में उनकी जाग ये सोचकर खुल जाती है कि आगे क्या होगा। हालांकि लोग मदद भी कर रहे हैं। लेकिन उनका मानना है कि ये काम उन्होंने लोगों के लिए शुरू किया था। इसमें लोगों का ही योगदान बेहद जरूरी है। जेम्स जैसे बहुत लोग जनता की मदद कर रहे हैं। अगर हम उनकी थोड़ी मदद कर पाएं तो काफी कुछ बदल सकता है।


Source: Navbharat Times November 19, 2020 09:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */