Bus driver-conductor and passengers coming in the corona test at Chandigarh Sector-17 bus stand today, more than 9 positive - News Summed Up

Bus driver-conductor and passengers coming in the corona test at Chandigarh Sector-17 bus stand today, more than 9 positive


Hindi NewsLocalChandigarhBus Driver conductor And Passengers Coming In The Corona Test At Chandigarh Sector 17 Bus Stand Today, More Than 9 PositiveAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकोरोना से जंग: चंडीगढ़ सेक्टर-17 बस स्टैंड पर कोरोना टेस्ट; बस ड्राइवर-कंडक्टर और सवारियां की रिपोर्ट आ रही पॉजिटिवचंडीगढ़ 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकचंडीगढ़ बस स्टेंड पर कोविड-19 टेस्ट किए जा रहे। फोटो लखवंत सिंहदिल्ली से आने वाली सवारियों सहित अन्य लोगाें के टेस्ट कर रही सेक्टर-16 की मेडिकल टीमशहर में 14 स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन, पिछले 24 घंटे में आए 145 नए पॉजिटिव मामलेफेस्टिवल सीजन के बाद कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन सतर्क हो गया है। सेक्टर-17 के बस स्टैंड पर दिल्ली व अन्य राज्यों से आने वाले सवारियों की कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। संक्रमण पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने कोविड टेस्टिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। दिल्ली में बढ़ते केसों से सबक लेते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट ने एडवाइजरी भी जारी की है।बस ड्राइवर व कंडक्टरों के टेस्ट किए गए।आज दोपहर तक आए 9 पॉजिटिव मामले बस स्टेंड परगुरुवार को चंडीगढ़ बस स्टैंड पर कोरोना संक्रमण का टेस्ट करने वाली टीम इंचार्ज डॉ. रचना ने बताया कि सुबह से दोपहर एक बजे तक 150 से ज्यादा लाेगों के टेस्ट किए गए हैं जिनमें से 9 के करीब लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पीपीई किट पहन कर बस स्टैंड परिसर के पास मेडिकल टीम ने आज ड्राइवरों और कंडक्टरों के टेस्ट किए जिसमें से कई पॉजिटिव आए है। इन पॉजिटिव मरीजों को उनके घरों में पहुंचा दिया गया है।उन्होंने कहा कि पॉजिटिव आने वाले मरीजों को मेडिसिन भी दिया जा रहा है और उन्हें ऐहतियात बरतने को कहा जा रहा है। डॉ. रचना ने बताया कि अभी सुबह 9 से दोपहर 3.00 बजे तक जांच कार्य चल रहा है। उसके बाद जैसा कहा जाएगा, वैसे समय बढ़ाया जाएगा।शहर में 14 कंटेनमेंट जोन बनाएचंडीगढ़ प्रशासन की ओर से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए शहर में 14 कंटेनमेंट जोन बना दिए गए हैं। यहां से पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के मरीज मिले थे। शहर के विभिन्न सेक्टरों में बनाए गए कंटेनमेंट जोन को लेकर प्रशासन की ओर से निगाह रखी जा रही है। शहर में फेस्टिव सीजन के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और न ही प्रॉपर मास्क लगा रहे हैं। नतीजा शहर में केस बढ़ते जा रहे हैं। प्रशासक की ओर से शहर की मार्केट्स एवं गवर्नमेंट ऑफिस में काम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सख्ती से करने के आदेश दिए हैं।पिछले 24 घंटे में 145 मरीज नए आएशहर में पिछले 24 घंटों में 145 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। ऐसे में शहर में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1081 हो गई है। वहीं अब तक 16167 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं। कोरोना से एक मरीज ने दम तोड़ दिया। शहर के विभिन्न हॉस्पिटल में एडमिट 89 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घरों को रवाना हो गए। अब तक 14833 मरीज ठीक हो चुके हैं।मुफ्त कोरोना टेस्टिंग के लिए मोबाइल टेस्टिंग वैन की सुविधाइस समय शहर में GMSH -16, सिविल हॉस्पिटल, मनीमाजरा, सेक्टर-22, सिविल हॉस्पिटल सेक्टर-45 आदि जगहों पर मोबाइल टेस्टिंग वैन उपलब्ध है। दिल्ली से आने वाले लोगों के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से सेक्टर-17 ISBT पर मुफ्त टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध है।


Source: Dainik Bhaskar November 19, 2020 09:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */