मिथुन राशिफल 10 जनवरी: आज खराब होगा इस फील्ड से जुड़े लोगों का मूड, खर्चे पर करना होगा कंट्रोल - News Summed Up

मिथुन राशिफल 10 जनवरी: आज खराब होगा इस फील्ड से जुड़े लोगों का मूड, खर्चे पर करना होगा कंट्रोल


संक्षेप: Gemini Today Horosocpe 10 January 2026: आज यानी 10 जनवरी का दिन मिथुन राशि की लव लाइफ में चार चांद लगाने वाला है। आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी सही रहेगा। बस आपको कुछ चीजों पर ध्यान देना है। नीचे पढ़ें अपनी पूरी राशिफल…Gemini Horoscope Today 10 January 2026, Aaj ka Mithun Rashifal, मिथुन राशिफल: आज का दिन प्यार के मामले में बहुत अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ आज के दिन का खास हिस्सा रहने वाला है। आज आप अपने पार्टनर से खुलकर बात करेंगे तो अच्छा होगा। साथ ही कोशिश करें कि अपना ज्यादा से ज्यादा समय उन्हें दे पाएं। बस फालतू की बहस से बचें। प्रोफेशनल लाइफ में अगर आपको कोई नया मौका मिलता है तो उसे जरूर लें। आज जो भी काम हाथ में लेंगे, उसका रिजल्ट अच्छा ही आएगा। करियर में अब आप सही दिशा में आगे जा रहे हैं। आर्थिक स्थिति आज सही रहने वाली है। खर्चा आज आप सोच-समझकर करेंगे तो अच्छा होगा। स्वास्थ्य के मामले में भी दिन सही होगा।प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨मिथुन लव राशिफल आज आज रिश्ते को पॉजिटिव बनाए रखेंगे तो अच्छा होगा। लव लाइफ के लिए दिन सही है। फिर भी आज पार्टनर से फालतू की बहस ना करें। साथ ही नेगेटिव बातों से दूर रहें। आज का दिन अच्छा है तो मूड ना खराब करें। खुलकर बातचीत करें। इस दौरान ईमानदारी जरूरी है। अपनी फीलिंग्स पर थोड़ा कंट्रोल रखें। कुछ लोग आज पार्टनर के साथ किसी पहाड़ी एरिया में समय बिताने की प्लानिंग कर सकते हैं। कुछ लोगों को आज अपने रिश्ते के लिए पैरेंट्स का सपोर्ट मिल सकता है। जो जातक सिंगल हैं, उन्हें आज नया प्यार मिलने की संभावना है।मिथुन करियर राशिफल आज प्रोफेशनल लाइफ में आपको थोड़ा सा सतर्क रहने की जरूरत है। हो सकता है कि किसी वजह से आपकी प्रोडक्टिविटी पर इसका असर पड़े। जो लोग नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं, वो आज रिजाइन देने का मूड बना सकते हैं। आप चाहें तो आज किसी जॉब पोर्टल पर अपनी सीवी अपडेट भी कर सकते हैं। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों का काम आज बढ़ेगा, जिससे मूड खराब भी हो सकता है। बिजनेस से जुड़े लोग किसी भी नई चीज में हाथ डालने से पहले एक बार मार्केट के बारे में जान लें।मिथुन आर्थिक राशिफल आज मिथुन राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि आपको अपने खर्चे पर कंट्रोल ही रखना है। कोई भी इन्वेस्टमेंट करने से पहले सोच-समझकर ही फैसला लें। आज के दिन आप शेयर मार्केट में पैसा लगा सकते हैं। आज प्रॉपर्टी खरीदने के भी योग अच्छे दिख रहे हैं। कुछ लोग नई गाड़ी ले सकते हैं। हो सकता है कि आज कोई आपसे पैसे की मदद मांगेगा और आप ना नहीं कह पाएंगे। स्टूडेंट्स को आगे की पढ़ाई के लिए पैसों की जरूरत पड़ेगी। बिजनेस से जुड़े लोग फंड जुटा पाने में कामयाब रहेंगे।मिथुन स्वास्थ्य राशिफल स्वास्थ्य की बात की जाए तो आज आपका दिन सही जाने वाला है। दिन की शुरुआत अगर आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइज के साथ करेंगे तो सही होगा। आज के दिन नशे वाली चीजों को छोड़ने का फैसला ले सकते हैं। साथ ही आज मीठा कम खाएं। अगर बहुत दिन से जिम वगैरह ज्वाइन करने की सोच रहे थे तो आज का दिन इसके लिए अच्छा है। मिथुन राशि की महिला जातकों को आज स्त्री रोग से जुड़ी समस्या हो सकती है। बच्चों को वायरल बुखार होने की संभावना है। ऐसे में सतर्क रहें। जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं, वो आज के दिन किसी भी तरह के एडवेंचर से दूर ही रहें।डॉ. पांडेयवैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञई-मेल: djnpandey@gmail.com


Source: NDTV January 09, 2026 16:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */