Hindi NewsLocalRajasthanBikanerYouth Killed In Plot Disputeमाैत का मामला: प्लाट विवाद में युवक की माैतबीकानेर एक दिन पहलेकॉपी लिंकप्लाट विवाद काे लेकर दाे पक्षाें के बीच झगड़े में गंभीर घायल युवक की माैत के बाद जामसर पुलिस ने हत्या के अाराेप में मुख्य अाराेपी इंसाफ अली काे गिरफ्तार कर लिया है। आराेपी काे शुक्रवार सुबह काेर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने आराेपी का पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। शेष आराेपियाें की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।जामसर थाने के सामने स्थित प्लाट के मालिकाना हक काे लेकर बुधवार सुबह दाे पक्षाें के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें चार व्यक्ति घायल हाे गए थे। इसमें गंभीर घायल माेहम्मद उस्मान की इलाज के दाैरान 21 अक्टूबर काे पीबीएम में माैत हाे गई। मामला हत्या में तब्दील हाेने के बाद पुलिस ने हत्या के मुख्य आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया। बाकी आराेपियाें की तलाश जारी है। इस मामले में जामसर के गुलाम रसूल और दूसरे पक्ष से इंसाफ शाह की रिपाेर्ट पर परस्पर मामले दर्ज किए गए थे।
Source: Dainik Bhaskar October 23, 2021 01:40 UTC