खास बातें माही गिल ने खोला राज तीन साल की बेटी है अभी शादी का नहीं है इरादा'देव डी' और 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' सीरीज में नजर आ चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल (Mahie Gill) ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाला राज खोला है. माही गिल (Mahie Gill) ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी एक तीन साल की बेटी है और उसका नाम वेरोनिका है. नवभारत टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार के हवाले से मीडिया में माही गिल (Mahie Gill) को लेकर ये खबर चल रही है. माही गिल ने यह भी माना है कि उन्होंने अभी शादी नहीं की है, और वे रिलेशनशिप में हैं. माही गिल ने अपनी बेटी को लेकर कहा, 'मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैं एक बेटी की मां हूं.
Source: NDTV July 03, 2019 05:15 UTC