Hindi NewsLocalJharkhandMS Dhoni News; IPL UAE Preparations 2020: Chennai Super Kings Skipper MS Dhoni Leaves For Chennai From Ranchiधोनी आईपीएल के एक्शन मोड में: माही और सुरेश रैना समेत सीएसके टीम के प्लेयर्स चार्टर्ड प्लेन से चेन्नई पहुंचे, ट्रेनिंग के बाद 21 को यूएई रवाना होंगेसुरेश रैना ने सीएसके टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत साथी खिलाड़ियों के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की।महेंद्र सिंह धोनी और मोनू कुमार की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आईकोरोना के बीच आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होगाचेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना, दीपक चाहर, पीयूष चावला और मोनू कुमार चार्टर्ड प्लेन से चेन्नई पहुंच गए हैं। सभी खिलाड़ी दो कोरोना टेस्ट कराने के बाद चेन्नई टीम से जुड़ रहे हैं। यहां 7 दिन क्वारैंटाइन में रहकर प्रैक्टिस करेंगे। इसके बाद सीएसके टीम 21 अगस्त को यूएई के लिए रवाना होगी।इस बार कोरोना के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होगा। बीसीसीआई ने सभी टीमों के 20 अगस्त के बाद यूएई जाने की मंजूरी दी है।धोनी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिवधोनी और मोनू के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट बुधवार शाम को निगेटिव आई। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण आईपीएल यूएई शिफ्ट किया गया है। सभी खिलाड़ियों के लिए यूएई जाने से पहले 5 कोरोना टेस्ट करना अनिवार्य किया गया है।चेन्नई रवाना होने से पहले रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सीएसके के गेंदबाज मोनू कुमार।एक साल से क्रिकेट नहीं खेले धोनीधोनी आईपीएल के शुरू (2008) से ही चेन्नई के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने तीन बार आईपीएल और दो बार चैम्पियंस लीग का खिताब जीता है। फिलहाल, धोनी करीब एक साल से क्रिकेट से दूर रहे हैं। पिछला मैच उन्होंने जुलाई 2019 में वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था।रैना और जाधव समेत सभी खिलाड़ी चेन्नई के लिए रवानाधोनी के अलावा सुरेश रैना, केदार जाधव समेत सीएसके टीम के सभी प्लेयर चेन्नई पहुंच गए हैं। इससे पहले सीएसके ने ट्विटर हैंडल से खिलाड़ियों की फोटो शेयर की थी। चेन्नई में सभी खिलाड़ी 7 दिन क्वारैंटाइन रहेंगे। इस दौरान सभी के तीन कोरोना टेस्ट भी होंगे। इसी दौरान सभी खिलाड़ी एमए चिदंबरम स्टेडियम में ट्रेनिंग कैंप में भी शामिल होंगे।
Source: Dainik Bhaskar August 14, 2020 09:44 UTC