महोबा में रिमझिम बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे - News Summed Up

महोबा में रिमझिम बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे


जागरण संवाददाता, महोबा : बुधवार को ही रिमझिम बारिश से फसलों को फायदा पहुंचा है। किसानों में इसको लेकर खुशी है। किसानों ने बताया कि यदि बारिश अधिक होती तो सब्जी के साथ अन्य फसलों को नुकसान पहुंच जाता। मौसम के बदले तेवर से सर्दी का भी असर दिखने लगा है।पिछले दो दिनों से आसमान पर उमड़ घुमड़ कर छा रहे बादलों को देख किसानों में दहशत थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि अब बारिश तेज होगी। गनीमत रही कि केवल रिमझिम बारिश करके ही बादल हवा के साथ उड़ गए। चरखारी के किसान मेवालाल कहते हैं कि इस समय सब्जी की फसल तैयार है। यदि अधिक पानी हो जाती तो नुकसान हो सकता था। बेलाताल के किसान शिवनायक कहते हैं कि इस समय हल्का पानी किसानों के लिए काफी मददगार साबित हुआ है। गेहूं की बुआई के लिए नमी की जरूरत थी। यह बारिश इस हिसाब से फायदेमंद साबित हुई है। वहीं, कुछ ऐसे किसान भी हैं जिनके लिए बारिश से नुकसान हुआ है। यह कुछ क्षेत्र विशेष के ही हैं। बुधवार को जैतपुर क्षेत्र में सुबह के समय अन्य क्षेत्रों के मुकाबले यहां कुछ अधिक बारिश हुई। किसान जगन्नाथ, मेवादीन, लाला का कहना है कि उनकी चना, मटर, सब्जी की फसल को नुकसान पहुंची है। गनीमत रही के अधिक देर तक पानी नहीं गिरा वरना ज्यादा परेशानी हो सकती थी।डीडी एग्रीकल्चर श्रीराम का कहना है कि बारिश मामूली होने से फसल को नुकसान नहीं हुआ है, वहीं खेत में नमी आ जाने से आगे बुआई में इससे मदद मिलेगी।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran November 18, 2020 11:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */