महिला ने दिखाया पाकिस्तान में अकेले निकलने पर क्या होता है? यूजर बोले- लोग ऐसे देखते है, जैसे लड़की न देखी हो - News Summed Up

महिला ने दिखाया पाकिस्तान में अकेले निकलने पर क्या होता है? यूजर बोले- लोग ऐसे देखते है, जैसे लड़की न देखी हो


​वेलेरिया पाकिस्तान से नहीं है। लेकिन ‘वेलेरिया सिराज’ की शादी पाकिस्तान में संभावित तौर पर किसी रिच (अमीर) फैमिली में हुई है! वह वेनिस, इस्तानबुल, दुबई और मिलानो जैसे शहर घूम चुकी है, जो दुनिया के अलग-अलग देशों में स्थित है। वेलेरिया किचन संभालने वाली एक पारिवारिक महिला है, जिन्हें घूमना पसंद है। साथ ही, वह बच्चे की मां भी बन चुकी है। अपनी कुछ वीडियोज के कैप्शन में वेलेरिया ने खुद को स्लाविक और रूसी बताया है।पाकिस्तान में सेटल होने के बाद वेलेरिया आए दिन किचन में कुकिंग करते हुए, घर के काम करते हुए और अपने बच्चे के साथ खेलते हुए वीडियोज डालती है। जिसे सरहद के इस पार भी प्यार मिलता है। वेलेरिया सिराज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का यूजरनेम भी @borderlesspyar रखा है, मतलब उन्हें सरहद के इस पार से भी ढेर सारा प्यार मिलता है। उनकी इस Reel को 45 लाख व्यूज, 66 हजार लाइक्स और 700+ कमेंट्स मिल चुके हैं।


Source: Navbharat Times April 04, 2026 13:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */