अंबाला में हरी खाद वाली फसलों-जैसे ढेंचा, मूंग, उड़द, सोयाबीन और लोबिया की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार अब सीधे किसानों के खातों में आर्थिक सहायता दे रही है. इस योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 1000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी, जिससे वे अधिकतम 10 एकड़ तक यानी कुल 10,000 रुपये का लाभ उठा सकते हैं. ऐसे में हरियाणा सरकार का यह कदम न केवल किसानों की लागत कम करेगा, बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाएगा. ऐसे उठाएं योजना का लाभइस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैकल्पिक और टिकाऊ खेती की ओर प्रेरित करना है.
Source: Dainik Jagran April 04, 2026 12:54 UTC