कुरुक्षेत्र में गैस सिलेंडर में धमाके के बाद लगी आग में झुलसी कोमल।(फाइल फोटो)कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद के यारा गांव में गैस सिलेंडर में अचानक धमाके के साथ लगी आग में झुलने से महिला की मौत हो गई। घटना 18 मार्च सुबह करीब 6:30 बजे हुई थी। इस घटना में महिला के परिवार के 6 और सदस्य भी झुलस गए थे। उनका आदेश अस्पताल मोहड़ी में इलाज. बीती रात करीब 11 बजे कोमल (24) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आज पुलिस ने उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। इस हादसे में झुलसे कोमल के ससुर रुपेंद्र कुमार (55) की नाजुक हालत को देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। सिलेंडर में धमाके के बाद आग पूरे घर में फैल गई थी।यारा गांव के घर में सिलेंडर में धमाके के बाद आग लगी। (18 मार्च की फोटो)खाना बनाते समय हुआ धमाकाजानकारी के मुताबिक, 18 मार्च यानी बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे गीता देवी अपनी रसोई में गैस पर खाना बना रही थी। तभी अचानक सिलेंडर में धमाके के साथ आग लग गई। गैस लीक होने से पूरा घर आग की चपेट में आ गया, जिससे घर में सो रहे लोग भी झुलस गए। आग लगने से घर में चीख-पुकार मच गई और धमाके की वजह से आसपास के घर भी हिल गए।सात लोग जख्मी हुए थेइस हादसे में गीता देवी (52), उनके पति रुपेंद्र कुमार (55), बेटा कर्ण (26), पुत्रवधू कोमल (24), पोती वैष्णवी (4) और सास चरणों देवी (80) बुरी तरह से झुलस गए थे। धमाके की आवाज सुनकर गौरव उर्फ बांका (28) अपने पड़ोसी परिवार को बचाने के लिए आग में कूद गया। हालांकि उसने परिवार को घर से बाहर निकाल लिया, लेकिन गौरव भी आग में झुलस गया था।घटना के बाद घर में मौजूद पड़ोसी। (18 मार्च की फोटो)शोन सुनकर आसपास के लोग पहुंचेशोर-शराबा और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी तुरंत मदद के लिए पहुंचे और 112 पर कॉल करके फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया था। जांच में पता चला था कि सिलेंडर में लगी पिन प्रेशर की वजह से अचानक निकल गई थी, जिससे सिलेंडर में धमाका हो गया और गैस फैलने से आग भड़क गई।धमाके की वजह से रसोई का दरवाजा उखड़कर दूर जा गिरा। (18 मार्च की फोटो)रसोई की टाइलें तक टूट गईंसिलेंडर में धमाका इतना जोरदार था कि रसोई की टाइलें भी टूटकर नीचे गिर गईं। घर की दीवारों में दरारें आ गईं और दरवाजा उखड़कर दूर जाकर गिरा। धमाके की वजह से आसपास के घरों में भी कंपन महसूस हुई। आग रसोई से फैलते हुए पूरे घर तक पहुंच गई थी। आग में झुलसे परिवार को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया था, तभी से उनका इलाज चल रहा है।
Source: Dainik Bhaskar April 04, 2026 12:48 UTC