महाशिवरात्रि पर अयोध्या जैसी सजेगी अवंतिका - News Summed Up

महाशिवरात्रि पर अयोध्या जैसी सजेगी अवंतिका


महाशिवरात्रि पर अयोध्या जैसी सजेगी अवंतिकाउज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। राजाधिराज भगवान महाकाल की नगरी अवंतिका महाशिवरात्रि पर अयोध्या जैसी सजेगी। दीपावली पर अयोध्या में हुए दीपोत्सव व साज सज्जा को देखने के लिए महाकाल मंदिर का दल उत्तर प्रदेश गया है। दल देश के अन्य शहरों में भी जाकर वहां की धर्म संस्कृति का अध्ययन करेगा।मंदिर प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर नगर में की जाने वाली सजावट को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं मंदिर प्रशासन की ओर से महाकालेश्वर वैदिक शोध संस्थान के निदेशक डा.पीयूष त्रिपाठी, इलेक्ट्रिक इंजीनियर प्रदीप भाटी व कर्मचारी अशोक लांडगे को अयोध्या में दीपावली पर हुई साज सजावट व दीपोत्सव की व्यवस्थाओं को देखने के लिए उत्तर प्रदेश भेजा है। तीन सदस्यीय दल शनिवार को अयोध्या पहुंच गया था, सदस्यों ने यहां के बजारों में की गई विद्युत व दीप सज्जा को देखा। बताया जाता है दल के सदस्य देश के अन्य शहरों में स्थित प्रसिद्ध मंदिरों में मनाए जाने वाले उत्सवों के दौरान की जाने वाले साज सज्जा की जानकारी भी जुटाएंगे। जानकारी के अनुसार मंदिर समिति महाशिवरात्रि पर विद्युत सज्जा में नए प्रयोग करने की तैयारी कर रही है, इसलिए इलेक्ट्रिक इंजीनियर को दल में शामिल किया गया है।पहले भी व्यवस्था देखने गया था दलयह पहला अवसर है जब शहर में साज सजावट के लिए व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए मंदिर का दल बाहर गया है। हालांकि व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूर्व में तात्कालिक प्रशासक सुजानसिंह रावत व सुरक्षा प्रभारी रूबी यादव के साथ समिति के तीन सदस्य तिरुपति गए थे। बताया जाता है अब तक इस यात्रा की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं हुई है।Posted By: Nai Dunia News Network


Source: Dainik Jagran November 13, 2021 16:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...