महाराष्ट्र / नवी मुंबई में ब्रिज के खंभे पर संदिग्ध संदेश लिखा मिला, इलाके में हाई अलर्ट - News Summed Up

महाराष्ट्र / नवी मुंबई में ब्रिज के खंभे पर संदिग्ध संदेश लिखा मिला, इलाके में हाई अलर्ट


Dainik Bhaskar Jun 04, 2019, 05:08 PM ISTपुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी हैइस इलाके में देश के कई संवेदनशील संस्थान मौजूद हैमुंबई. शहर से सटे नवी मुंबई के उरण इलाके में पुलिस को ब्रिज के खंभे पर एक संदिग्ध संदेश लिखा हुआ मिला है। खोपाटा पुल के नीचे खंभे पर लिखे इस संदेश में आतंकी संगठन आईएसआईएस और अबू बकर अल बगदादी का नाम लिखा है। मुंबई एटीएस और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।इलाके के आसपास समुद्री इलाको में समंदर में गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं उरण इलाके में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया। उरण इलाके में ओएनजीसी, नौसेना का शस्त्रागार, जेएनपीटी समेत कई संवेदनशील कार्यालय हैं। माना जा रहा है कि इसीलिए पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है।संदेश में यह भी लिखाइस संदेश में धोनी जन्नत मे आउट, आम आदमी पार्टी, केजरीवाल, हाफिज सऊद, रहिम कटोरी, राम कटोरी भी लिखा है। साथ ही साथ देवनागरी और अंग्रेजी में सांकेतिक आंकडे़ भी लिखे गए है। मैसेज के साथ-साथ कुछ जहाज, एयरपोर्ट और पेट्रोल पंप जैसे चित्र बनाए गए है। संदेश में कुर्ला और गोरखपुर भी लिखा गया है।


Source: Dainik Bhaskar June 04, 2019 11:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...